रिचार्ज को लेकर टेलीकॉम कंपनियों को मिला TRAI की तरफ से बड़े बदलाव की घोषणा -
जैसा की आप सभी को ये मालूम ही होगा भारत में बहुत सी टेलीकॉम कंपनियां हैं, जो हमे कॉलिंग सर्विस , इंटरनेट सर्विस , SMS सर्विस इत्यादि उपलब्ध करती है ।
जिनमे कुछ मुख्य जिओ , एयरटेल , आइडिया - वोडाफोन और बीएसएनएल जैसी कंपनियां हैं । जिनमे हम अलग - अलग कंपनियों के उपलब्ध कराई गई प्लांस का निर्धारित शुल्क चुका कर कॉलिंग , इंटरनेट जैसी सुविधाओं का लाभ उठाते हैं।
भारत में जितनी भी टेलीकॉम कंपनियां हैं वे सभी TRAI के अधीन कार्य करतीं हैं , जो भी नियम व शर्ते हैं वो TRAI टेलीकॉम कंपनियों के लिए समय समय पर जरूर के हिसाब से व्यवस्थित करती है। सभी टेलीकॉम कंपनियों को TRAI के मुताबिक चलना पड़ता है।
TRAI का नया बदलाव - नए नियम के मुताबिक ट्राई ने साफ साफ कह दिया है अब टेलीकॉम कंपनियों की 28 दिनों वाली मनमानी नहीं चलेगी । यानी यूजर्स जो एक महीने का रिचार्ज करवाते हैं टेलीकॉम कंपनी अभी 28 दिन की वैद्यता प्रदान करती है , ठीक उसी प्रकार 2 महीने के रिचार्ज में 56 दिन और 3 महीने के रिचार्ज में 84 दिन की वैद्यता देती है ।
मतलब एक यूजर को 1 साल में 13 महीने का रिचार्ज करना पड़ता है , टेलीकॉम कंपनियां इससे बहुत मोटी रकम यूजर्स से वसूल रही है ।
इसी को ध्यान में रखते हुए ट्राई ने यह घोषणा किया है कि सभी टेलीकॉम कंपनियां अब यूजर्स को 1 महीने के रिचार्ज में 30 दिनों की वैद्यता देंगे और अगर उस बीच 31 दिन का महीना पड़ता है तो वो भी उसी प्लान में जोड़ा जाए , साथ ही प्रत्येक रिचार्ज पर यूजर्स को कम से कम एक वाउचर दें ।
TRAI के इस घोषणा के बाद क्या कहते हैं टेलीकॉम कंपनियां -
Airtel - इस पर एयरटेल ने साफ साफ कहा है वैद्यता बढ़ने से यूजर्स के जेब पर असर पड़ेगा यानी प्लांस के दाम बढ़ाई जाएगी।
Jio - जिओ ने इस घोषणा के बाद बताया वैद्यता बढ़ा दी जाएगी लेकिन जिस महीने में 31 दिन आयेगा उस एक दिन का भुगतान यूजर्स को खुद करना पड़ेगा ।
जल्द ही टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लांस और वैलिडिटी में बदलाव कर के इस नए नियम के साथ यूजर्स को पेश करेंगे ।
आपका क्या राय है ट्राई के इस अहम फैसले से , अपने सुझाव हमे कमेंट कर के जरूर बताएं।
धन्यवाद ✍🏻 Zuber Alam...
2 टिप्पणियां:
Aisa ho gaya to apna paise ka real recharge milta
TRAI ke naye rule ke hisab se ab Aisa hi hoga
एक टिप्पणी भेजें