बुधवार, 26 जनवरी 2022

जरूरी सूचना: अब बिहार में भी ऑनलाइन राशन कार्ड बनेगा , यहां लें पूरी जानकारी👇

बिहार राज्य राशन कार्ड ऑनलाइन 2022 -

बिहार राज्य में पहले राशन कार्ड बनाने के लिए आप सिर्फ ऑफलाइन आवेदन कर सकते थें , जिसमे आवेदक को ऑफलाइन फार्म भर कर ब्लॉक या पंचायत में RTPS काउंटर पर जमा करना होता था, जो सीमित समय के लिए होता था।
      
                                           click Here
 लेकिन अभी फिलहाल में ही बिहार सरकार ने राशन कार्ड आवेदन को लेकर एक अहम बदलाव किया है जिसके जरिए अब आवेदक नए राशन कार्ड एप्लीकेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरा कर सकेंगे 
    
 तो आइए जानते हैं विस्तार से -
 • क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स 
 • कौन से लोग आवेदन कर सकते हैं 
 • राशन कार्ड 2021-22 के फायदें 
 • क्या है आवेदन शुल्क 
 • कैसे करे आवेदन 

राशन कार्ड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स - 
👉🏻 आधार कार्ड 
👉🏻 स्थानीय निवास प्रमाण पत्र 
👉🏻 मोबाइल नंबर 
👉🏻 बैंक अकाउंट, पासबुक 
👉🏻 राशन कार्ड में जुड़ने वाले सभी मेंबर्स का आधार              नंबर
👉🏻 पूरे परिवार का एक साथ फोटो 
👉🏻 अगर आवेदक विकलांग है तो , विकलांगता का                प्रमाण 
👉🏻 ईमेल आईडी 
राशन कार्ड का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उपरोक्त सभी डॉक्यूमेंट्स का होना अनिवार्य है । 


कौन से लोग आवेदन कर सकते हैं/ नही कर सकते हैं - 
 आप इस सूची के माध्यम से देख सकते हैं कौन से लोग राशन कार्ड के लिए एलिजिबल हैं या नहीं हैं👇🏻

 राशन कार्ड 2021-22 के क्या हैं फायदे - 
  वैसे तो सभी को मालूम होता ही है राशन कार्ड कितना अहम एवं जरूरी चीज है, आइए जानते है इसके कुछ मुख्य फायदे 
👉🏻 आप राशन कार्ड को पहचान पत्र / एड्रेस प्रूफ के रूप में भी कर सकते हैं 
👉🏻 राज्य सरकार सस्ते दामों पर खाद्य पदार्थों की उपलब्धि करता है जिसका आप राशन कार्ड के जरिए लाभ ले सकते हैं 
👉🏻 राशन कार्ड धारियों को सरकारी प्रक्रियाओं में भी अन्य छूट समय समय पर दिए जाते हैं 
इत्यादि। 
 आवेदन शुल्क और तिथि - 
👉🏻 बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखा है , यह आवेदकों के लिए बिल्कुल फ्री है,
आवेदक बिना किसी शुल्क को चुकाए आवेदन कर सकते हैं ।
👉🏻 सरकार के तरफ से आवेदन करने की कोई भी अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है , यानी आवेदक अपने जरूरत के हिसाब से कभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
 

कैसे करें राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन - 
◾ बिहार राशन कार्ड के लिए एक पोर्टल जारी किया गया है सबसे पहले हमे उस पोर्टल पर जाना होगा 
आप इस👇🏻 लिंक के जरिए पोर्टल पर जा सकते हैं
◾राशन कार्ड के फॉर्म को 6 स्टेप में भरना होगा 
  
1.Ragistration
2.Login 
3.Add applicant details
4.Add members details
5.Upload Documents 
6.Final Submit
 
1. Ragistration- मांगी गई सारी जरूरी जानकारी भर कर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद आप एक आईडी और पासवर्ड प्राप्त करेंगे ।
2. Login- प्राप्त की हुई आईडी और पासवर्ड की मदद से आपको login कर लेना है।
3. Add applicant details - इसमें आवेदक को अपना नाम पता , पूरी जानकारी फिल करनी है।
4. Add members details- आवेदक के साथ घर के जिन लोगो का नाम राशन से जोड़ना है उनका डिटेल्स यहां भरें । 
5. Upload Documents- इस कॉलम में आपको संबंधित सभी कागजात को अपलोड करना होगा। 
6. Final submit - आपका राशन कार्ड फॉर्म का फाइनल सबमिट बटन 

Final submit करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा जिसके मदद से आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं । 
      आवेदन होने के बाद एप्लीकेशन एसडीओ ऑफिस भेज दिया जाएगा जहां पर आपके द्वारा दी गई सारी जानकारियो की सत्यता का जांच होगा,  आपके द्वारा दी गई सभी जानकारियां सही पाए जाने पर आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा । 

Thank you
✍🏻Zuber Alam


 

हिट एंड रन केस को नए कानून को लेकर पुरे देश में महाविरोध प्रदर्शन आइये समझतें हैं क्या है पूरा मामला

 हिट एंड रन केस को नए कानून को लेकर पुरे देश में महाविरोध प्रदर्शन आइये समझतें हैं क्या है पूरा मामला -  यूपी, बिहार, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍था...