सोमवार, 31 जनवरी 2022

TRAI का बड़ा फैसला, अब एक महीने के रिचार्ज में मिलेगा 28 की जगह 30 दिन का वैद्यता।

 Telecom Regulatory Authority Of India
रिचार्ज को लेकर टेलीकॉम कंपनियों को मिला TRAI की तरफ से बड़े बदलाव की घोषणा - 
 
   जैसा की आप सभी को ये मालूम ही होगा भारत में बहुत सी टेलीकॉम कंपनियां हैं, जो हमे कॉलिंग सर्विस , इंटरनेट सर्विस , SMS सर्विस इत्यादि उपलब्ध करती है । 
    जिनमे कुछ मुख्य जिओ , एयरटेल , आइडिया - वोडाफोन और बीएसएनएल जैसी कंपनियां हैं । जिनमे हम अलग - अलग कंपनियों के उपलब्ध कराई गई प्लांस का निर्धारित शुल्क चुका कर कॉलिंग , इंटरनेट जैसी सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। 
    भारत में जितनी भी टेलीकॉम कंपनियां हैं वे सभी TRAI के अधीन कार्य करतीं हैं , जो भी नियम व शर्ते हैं वो TRAI टेलीकॉम कंपनियों के लिए समय समय पर जरूर के हिसाब से व्यवस्थित करती है। सभी टेलीकॉम कंपनियों को TRAI के मुताबिक चलना पड़ता है। 
TRAI का नया बदलाव - नए नियम के मुताबिक ट्राई ने साफ साफ कह दिया है अब टेलीकॉम कंपनियों की 28 दिनों वाली मनमानी नहीं चलेगी । यानी यूजर्स जो एक महीने का रिचार्ज करवाते हैं टेलीकॉम कंपनी अभी 28 दिन की वैद्यता प्रदान करती है , ठीक उसी प्रकार 2 महीने के रिचार्ज में 56 दिन और 3 महीने के रिचार्ज में 84 दिन की वैद्यता देती है । 
     मतलब एक यूजर को 1 साल में 13 महीने का रिचार्ज करना पड़ता है , टेलीकॉम कंपनियां इससे बहुत मोटी रकम यूजर्स से वसूल रही है । 
     इसी को ध्यान में रखते हुए ट्राई ने यह घोषणा किया है कि सभी टेलीकॉम कंपनियां अब यूजर्स को 1 महीने के रिचार्ज में 30 दिनों की वैद्यता देंगे और अगर उस बीच 31 दिन का महीना पड़ता है तो वो भी उसी प्लान में जोड़ा जाए , साथ ही प्रत्येक रिचार्ज पर यूजर्स को कम से कम एक वाउचर दें । 
    
TRAI के इस घोषणा के बाद क्या कहते हैं टेलीकॉम कंपनियां - 
Airtel -   इस पर एयरटेल ने साफ साफ कहा है वैद्यता बढ़ने से यूजर्स के जेब पर असर पड़ेगा यानी प्लांस के दाम बढ़ाई जाएगी। 
Jio - जिओ ने इस घोषणा के बाद बताया वैद्यता बढ़ा दी जाएगी लेकिन जिस महीने में 31 दिन आयेगा उस एक दिन का भुगतान यूजर्स को खुद करना पड़ेगा । 
    जल्द ही टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लांस और वैलिडिटी में बदलाव कर के इस नए नियम के साथ यूजर्स को पेश करेंगे ।

आपका क्या राय है ट्राई के इस अहम फैसले से , अपने सुझाव हमे कमेंट कर के जरूर बताएं। 
     

 धन्यवाद ✍🏻 Zuber Alam...

शनिवार, 29 जनवरी 2022

आधार से पैसे निकालने वाले हो जाए सावधान , दुबारा नहीं निकाल पाएंगे पैसे . देखें क्यों 👇🏻[ बड़ी अपडेट ]

National Payment Corporation of India (NPCI) की बड़ी अपडेट , Aadhar enabled Payment System ( AePS) में बड़ा बदलाव 

National Payment Corporation of India and aadhar enabled Payment System has changed the rule .
अगर आप AePS यूजर हैं , चाहे आप किसी भी कंपनी का AePS का इस्तेमाल करते हैं मतलब आप आधार से कस्टमर्स के पैसे का निकास या जांच करते हैं तो अब आप थोड़े परेशान हो सकते हैं ।
   जब भी कोई ट्रांजेक्शन आधार से किया जाता है तो उस आधार को कैप्चर करने वाला AePS डिवाइस सीधा एनपीसीआई से जुड़कर ट्रांजेक्शन को वेरिफाई कर पूरा करता है। लेकिन अब एनपीसीआई के नए बदलाव के साथ यह नियम लागू किया गया है कि, 
एक कस्टमर का , एक बार में सिर्फ एक ही ट्रांजेक्शन हो सकता है चाहे वो 
बैलेंस इंक्वारी हो , 
मिनी स्टेटमेंट हो या 
कैश विड्रॉल हो , 
अगर इनमे से कोई भी एक एक्शन के succes हो जाए या failed हो जाए और यूजर को फिर से कोई ट्रांजेक्शन करना है तो 30 के बाद ही दुबारा प्रयास किया जा सकेगा ।
 
30 मिनट के अंतराल के क्या फायदे हैं और क्या है नुकसान -
इस बड़े बदलाव के कुछ फायदे भी हैं और कुछ नुकसान भी , वैसे साफ लफ्जों में कहा जाए इससे यूजर्स और कस्टमर्स की परेशानियां और बढ़ने वाली है आइए जानते हैं कैसे -
   अगर कोई वैसा कस्टमर जिसे अपने अकाउंट का बैलेंस पता नही है उसे पहले बैलेंस चेक करना है और उसने बैलेंस चेक कर लिया तो, उसके बाद विड्राल या मनी ट्रांसफर करने के लिए 30 मिनट का लंबा इंतजार करना पड़ेगा । 
    अगर कोई भी ट्रांजेक्शन करते वक्त अगर ट्रांजेक्शन failed हो गया तब भी उसे दुबारा प्रयास करने के लिए 30 मिनट का इंतजार करना पड़ेगा। 
मतलब कस्टमर्स की परेशानियां बढ़ने वाली हैं साथ ही साथ AePS यूजर्स को भी कस्टमर्स के ट्रांजेक्शन करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा । 
    बात करें इसके फायदे की तो ये सेफ्टी रीजन के चलते ऐसा बड़ा बदलाव किया गया है, अगर किसी का ट्रांजेक्शन फंस जाता है तो AePS यूजर्स उसे दुबारा प्रयास करते थे जिससे फिर से पैसे फंसने का डर होता था, अब वो ऐसा नहीं कर पाएंगे । 
   
आपको क्या कहना है इस बदलाव के बारे में, कमेंट करके हमे अपनी राय जरूर बताएं । 

✍🏻Zuber Alam

बुधवार, 26 जनवरी 2022

जरूरी सूचना: अब बिहार में भी ऑनलाइन राशन कार्ड बनेगा , यहां लें पूरी जानकारी👇

बिहार राज्य राशन कार्ड ऑनलाइन 2022 -

बिहार राज्य में पहले राशन कार्ड बनाने के लिए आप सिर्फ ऑफलाइन आवेदन कर सकते थें , जिसमे आवेदक को ऑफलाइन फार्म भर कर ब्लॉक या पंचायत में RTPS काउंटर पर जमा करना होता था, जो सीमित समय के लिए होता था।
      
                                           click Here
 लेकिन अभी फिलहाल में ही बिहार सरकार ने राशन कार्ड आवेदन को लेकर एक अहम बदलाव किया है जिसके जरिए अब आवेदक नए राशन कार्ड एप्लीकेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरा कर सकेंगे 
    
 तो आइए जानते हैं विस्तार से -
 • क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स 
 • कौन से लोग आवेदन कर सकते हैं 
 • राशन कार्ड 2021-22 के फायदें 
 • क्या है आवेदन शुल्क 
 • कैसे करे आवेदन 

राशन कार्ड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स - 
👉🏻 आधार कार्ड 
👉🏻 स्थानीय निवास प्रमाण पत्र 
👉🏻 मोबाइल नंबर 
👉🏻 बैंक अकाउंट, पासबुक 
👉🏻 राशन कार्ड में जुड़ने वाले सभी मेंबर्स का आधार              नंबर
👉🏻 पूरे परिवार का एक साथ फोटो 
👉🏻 अगर आवेदक विकलांग है तो , विकलांगता का                प्रमाण 
👉🏻 ईमेल आईडी 
राशन कार्ड का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उपरोक्त सभी डॉक्यूमेंट्स का होना अनिवार्य है । 


कौन से लोग आवेदन कर सकते हैं/ नही कर सकते हैं - 
 आप इस सूची के माध्यम से देख सकते हैं कौन से लोग राशन कार्ड के लिए एलिजिबल हैं या नहीं हैं👇🏻

 राशन कार्ड 2021-22 के क्या हैं फायदे - 
  वैसे तो सभी को मालूम होता ही है राशन कार्ड कितना अहम एवं जरूरी चीज है, आइए जानते है इसके कुछ मुख्य फायदे 
👉🏻 आप राशन कार्ड को पहचान पत्र / एड्रेस प्रूफ के रूप में भी कर सकते हैं 
👉🏻 राज्य सरकार सस्ते दामों पर खाद्य पदार्थों की उपलब्धि करता है जिसका आप राशन कार्ड के जरिए लाभ ले सकते हैं 
👉🏻 राशन कार्ड धारियों को सरकारी प्रक्रियाओं में भी अन्य छूट समय समय पर दिए जाते हैं 
इत्यादि। 
 आवेदन शुल्क और तिथि - 
👉🏻 बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखा है , यह आवेदकों के लिए बिल्कुल फ्री है,
आवेदक बिना किसी शुल्क को चुकाए आवेदन कर सकते हैं ।
👉🏻 सरकार के तरफ से आवेदन करने की कोई भी अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है , यानी आवेदक अपने जरूरत के हिसाब से कभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
 

कैसे करें राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन - 
◾ बिहार राशन कार्ड के लिए एक पोर्टल जारी किया गया है सबसे पहले हमे उस पोर्टल पर जाना होगा 
आप इस👇🏻 लिंक के जरिए पोर्टल पर जा सकते हैं
◾राशन कार्ड के फॉर्म को 6 स्टेप में भरना होगा 
  
1.Ragistration
2.Login 
3.Add applicant details
4.Add members details
5.Upload Documents 
6.Final Submit
 
1. Ragistration- मांगी गई सारी जरूरी जानकारी भर कर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद आप एक आईडी और पासवर्ड प्राप्त करेंगे ।
2. Login- प्राप्त की हुई आईडी और पासवर्ड की मदद से आपको login कर लेना है।
3. Add applicant details - इसमें आवेदक को अपना नाम पता , पूरी जानकारी फिल करनी है।
4. Add members details- आवेदक के साथ घर के जिन लोगो का नाम राशन से जोड़ना है उनका डिटेल्स यहां भरें । 
5. Upload Documents- इस कॉलम में आपको संबंधित सभी कागजात को अपलोड करना होगा। 
6. Final submit - आपका राशन कार्ड फॉर्म का फाइनल सबमिट बटन 

Final submit करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा जिसके मदद से आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं । 
      आवेदन होने के बाद एप्लीकेशन एसडीओ ऑफिस भेज दिया जाएगा जहां पर आपके द्वारा दी गई सारी जानकारियो की सत्यता का जांच होगा,  आपके द्वारा दी गई सभी जानकारियां सही पाए जाने पर आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा । 

Thank you
✍🏻Zuber Alam


 

PM-Kisan सम्मान निधि योजना के नए एवं दो बड़े बदलाव

अगर आप भी किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक हैं तो  आपके लिए अहम जानकारी  E-Kyc जल्द कराना बहुत जरूरी है । 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में E-Kyc को लेकर दो नए बदलाव हुए हैं ,आइए जानते हैं विस्तार से वो बड़े बदलाव क्या होने वाले हैं - 
 
   • जैसा की आप सब को पता ही होगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर E-Kyc करने के लिए एक लिंक जारी किया गया था । 
    जिसके द्वारा यूजर्स ओटीपी की मदद से E-Kyc पूरा कर सकते हैं । लेकिन फिलहाल वो काम नही कर रहा है , यूजर्स को E-Kyc का बटन तो दिख रहा है लेकिन उस पर टैप करने के बाद coming soon का मैसेज शो हो रहा है ।
  तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि E-Kyc का पोर्टल पर दो नए अपडेट आने वाले हैं और पोर्टल अभी मेंटेनेंस में है।
    अपडेट आने के बाद आप पहले की भांति ओटीपी के जरिए E-Kyc वेरिफाई कर सकते हैं। 
 
CSC centres के लिए मुख्य अपडेट :- जो लोग CSC ke जरिए E-Kyc करते हैं उनके लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है,  फिलहाल morpho का ऑप्शन शो हो रहा है लेकिन मेंटेनेंस के वजह से error आ रहा है इस अपडेट के बाद प्रॉपर " Morpho/ Mantra का ऑप्शन ऐड कर दिया जाएगा जिसके बाद आप आसानी से E-Kyc प्रोसेस को पूरा कर पाएंगे । 
CSC centre पर E-Kyc कराने का शुल्क :- नए बदलाव के बाद किसान को E-Kyc CSC centres पर कराने के 15 रुपए चुकाने होंगे,
     CSC centres प्रति E-Kyc 15 रुपए शुल्क चार्ज करेंगे इसके अलावा CSC centres को अलग से कोई भी कमीशन ऑफर नहीं किया जाएगा।

• E-Kyc कराने का अंतिम तिथि :- 
   वैसे तो E-Kyc कराने का अभी तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नही किया गया है लेकिन बिहार में प्रभात खबर के जरिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमे यह बताया गया है की E-Kyc कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तक है, तो आप सब कोशिश करें जल्द से जल्द अपना E-Kyc पूरा कर लें । 

 धन्यवाद...
✍️Zuber Alam

    

रविवार, 23 जनवरी 2022

अब बाइक चलेगी लकड़ी से जी हां" बिना पेट्रोल , बिना बैटरी के

हमारा हिन्दुस्तान हमेशा ही नए जुगाड़ और आविष्कार में हमेशा आगे रहता है , हमारे देश में लोग एक से बढ़कर एक नए- नए चीजों को गहराइयों से खोज निकालते हैं । 
  
ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है एक शख्स ने , जिन्होंने लकड़ी से बाइक को चलाकर दिखाया है । 
   वो शख्स कोई और नहीं हमारे चहेते , Experiment King , फेमस भारतीय यू- ट्यूबर Mr. Indian Hacker और उनकी टीम है। 
 
   इस एक्सपेरिमेंट वीडियो में देखा जा सकता है mr Indian Hacker और उनकी टीम ने पहले छोटे छोटे लकड़ियों को एक लोहे से बने मजबूत कंटेनर के अंदर डालते हैं, और उसे बंद कर देते हैं फिर उस कंटेनर को एक ड्रम में डालकर लकड़ियों से ही आग जलाते हैं और उसे गर्म करते हैं । 
 फिर कंटेनर से निकली हुई wood गैस को एक ट्यूब की मदद से इक्कठा कर लिया जाता है फिर उसी गैस से बाइक फर्राटे भरते हुए नजर आती है
सच में कमाल कर दिया Mr. Indian Hacker और उनकी टीम ने वीडियो देखकर मैकेनिक, इंजीनियर्स भी हैरान हैं सच में यह बहुत अनोखा था , हम इनकी प्रस्तुति की दिल से सराहना करते हैं ।


By:Zeon✍️

  

     
   

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

बिहार में शराब पीने वालों को अब नहीं होगी जेल

 जी हां आपने सही सुना बिहार में शराबबंदी के बाद भी अब नहीं जाना होगा जेल।

आने वाले कुछ ही समय में सरकार के द्वारा एक नया कानून लाया जा सकता है , जिसमे यह बताया जा रहा है कि , शराब पीने वालों को अब जेल नही होगी ।


आखिर क्यों नहीं होगी सजा, क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं विस्तार से- 

जैसा की आपको मालूम है बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है। और इसके तहत राज्य में शराब का सेवन करना, शराब की तस्करी करना , खरीदना या बेचना या किसी भी तरह के शराब से जुड़े हुए मामले अपराध की श्रेणी में आते हैं , इन मामलों पर राज्य सरकार की ओर से कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान है।


 लेकिन अब कुछ कुछ खबर यह आ रही है कि राज्य सरकार छोटे मोटे शराब से जुड़े हुवे गतिविधियों पर अपराधी को थोड़ी राहत देगी ।

- अगर कोई व्यक्ति बिहार राज्य के अंदर शराब के नशे में पाया जाता है और उसपर पहले से शराब से जुड़ी कोई अन्य मुकदमा नहीं है तो उसे जुर्माने के साथ छोड़ा जा सकता है।

- किसी व्यक्ति के पास से अगर शराब एक सीमित मात्रा में पाया जाता है या उसके पास ज्यादा मात्रा में शराब नहीं पाया जाता है तो जरूरी चेतावनी और जुर्माने के साथ छोड़ा जा सकता है।


मतलब साफ जाहिर है कि अगर कोई भी शराब से जुड़ा हुआ अपराधी पहली बार गलती करता है तो कानून उसे सीधा सज़ा देने की बजाय उसे सुधारने का प्रयास करेगी ।

ये आर्टिकल किसी भी गतिविधि को शत् प्रतिशत जाहिर नही करती , सारी जानकारियां एक अहम डिबेट वीडियो से ली गई हैं 

ज्यादा जानकारी आप लिंक पर क्लिक कर के वीडियो के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। 

https://www.facebook.com/dtvbharat/videos/3190895907807761/?sfnsn=wiwspwa

धन्यवाद.

Artical Bucket (✍️by zeon Zuber)







सोमवार, 17 जनवरी 2022

अगर गलती से ई श्रम कार्ड बन गया है , चुटकियों में कैंसिल करें

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे पोस्ट में ,अगर आपने जाने अंजाने में ई श्रम कार्ड बनवा लिया है और उसे कैंसिल करने की सोच रहे हैं तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़िए।
   
   सबसे पहले हमे जानने की जरूरत है :-
 • ई श्रम कार्ड क्या है / किन लोगों को बनवाना चाहिए - E-Shram- केंद्र सरकार के द्वारा असंगठित छेत्र के श्रमिकों के लिए
ई श्रम पोर्टल की शुरुआत की थी, ताकि इन सभी लोगो का डेटाबेस तैयार कर , उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचा सके । 
    
 ई श्रम कार्ड किनलोगों को बनवाने की आवश्यकता नहीं है - 

1. छात्र / छात्राएं - वैसे स्टूडेंट्स जो फिलहाल केवल पढ़ाई कर रहें हैं उन्हें E -Shram कार्ड बनवाने की कोई जरूरत नहीं है ।
वे भविष्य में ई श्रम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
(नोट:- जो छात्र या छात्राएं पढ़ाई के साथ किसी असंगठित छेत्र में कार्य करते हैं वे अपने जरूरत के अनुसार बनवा सकते हैं )

2. घरेलू कामकाज वाली महिलाएं / लड़कियां - वैसी महिलाएं या लड़कियां जो सिर्फ घर के कामकाज करतीं हों , उनको ई श्रम कार्ड अप्लाई करने की कोई आवश्यकता नहीं है ।

3. शिक्षक या प्रोफेशनल्स - अगर आप किसी संगठन में शिक्षक या शिक्षिका हैं , कहीं ट्यूशन वगैरह पढ़ाते हैं OR आप कोई प्रोफेसनल कार्य करते हैं तो आपको E-Shram Card की कोई आवश्यकता नहीं होने वाली है। 

 कैसे करें कैंसिल - अगर ऊपर दिए गए जानकारी में आप किसी से भी मेल होते हैं और आपका ई श्रम कार्ड अप्लाई हो चुका है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है , आपको इससे कहीं भी कोई परेशानी नहीं होने वाली है आपको केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई किसी भी वेकेंसी या applications में कोई भी बाधा 
 नहीं होने वाली है।

•जरूरी सूचना -   बहुत जल्द गवर्नमेंट द्वारा E-Shram portal पर ई श्रम डी-एक्टिवेट/ कैंसिल करने का ऑप्शन जारी किया जाएगा , जिसकी मदद से आप उसे कैंसिल कर सकते हैं । 

धन्यवाद,




हिट एंड रन केस को नए कानून को लेकर पुरे देश में महाविरोध प्रदर्शन आइये समझतें हैं क्या है पूरा मामला

 हिट एंड रन केस को नए कानून को लेकर पुरे देश में महाविरोध प्रदर्शन आइये समझतें हैं क्या है पूरा मामला -  यूपी, बिहार, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍था...